एशिया कप टी२० के ग्रुप बी में खेला गया अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। हालांकि, आखिर में बांग्लादेश ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच ८ रन से अपने नाम किया और सुपर-४ में पहुंचने की संभावना को मजबूत कर लिया। वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान की हार ने कप्तान राशिद खान का दिल तोड़ दिया। मैदान पर और बाद में वैâमरे के सामने राशिद बेहद निराश दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में ऐसा भी लगा कि वह भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और हार के बाद रो पड़े। इस मैच में स्पिनर नासुम अहमद ने घातक गेंदबाजी करते हुए ४ ओवर में सिर्फ ११ रन देकर २ विकेट लिए और एक मेडन ओवर भी डाला। उनके अलावा बाकी गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी कर अफगान बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। हार के बाद राशिद खान बेहद हताश नजर आए। पोस्ट-मैच इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘हम आखिरी तक मैच में थे। १८ गेंदों पर ३० रन बनाना हमारे लिए मुश्किल नहीं था, लेकिन हमने वह आक्रामक क्रिकेट नहीं खेला, जिसके लिए हम मशहूर हैं।
