मुख्यपृष्ठखेलमंधाना ने तूफान मचाया

मंधाना ने तूफान मचाया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ स्मृति मंधाना ने अपने वनडे करियर का १२वां शतक लगा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उन्होंने ११७ रनों की दमदार पारी खेली। महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में मंधाना सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर आ गई हैं। मुल्लांपुर में खेले गए इस दूसरे वनडे मैच में मंधाना ने ९१ गेंद में ११७ रन बनाए। इस धुआंधार पारी में उन्होंने १४ चौके और ४ छक्के लगाए। उन्होंने ८० रन तो सिर्फ बाउंड्री लगाकर ही बना दिए। बता दें कि स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में भी ५८ रन की पारी खेली थी। भारत की ये स्टार ओपनिंग बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी हैं। इस सूची में सबसे आगे पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज हैं, जिन्होंने अपने वनडे करियर में ७,८०५ रन बनाए थे। महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के नाम है, जिन्होंने कुल १५ शतकीय पारी खेली हैं। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स हैं, जिनके नाम वनडे में १३ शतक हैं। तीसरे नंबर पर भारत की स्मृति मंधाना आ गई हैं, जो अब १२ शतक लगा चुकी हैं। इंग्लैंड की टी ब्यूमोंट के भी १२ शतक हैं। वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज ९ सेंचुरी के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

अन्य समाचार