रवींद्र मिश्रा / मुंबई
मुंबई स्थित काशी मीरा मेट्रो स्टेशन के सामने स्थापित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में 131वां भंडारा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह भंडारा स्वर्गीय श्री श्यामलाल गुप्ता की स्मृति में आयोजित किया गया था। मंदिर के ट्रस्टी डॉ. राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि इस वार्षिक आयोजन में सैकड़ों राम-हनुमान भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक वातावरण का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
भंडारे में समाजसेवक रमेश शाहू, श्री मधुकुमार राठी, श्री महेश मनवानी, श्री आशीष गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर प्रसाद वितरण और भक्तों की सेवा में योगदान दिया। आयोजन समिति के सदस्यों ने यह सुनिश्चित किया कि भक्तों को सुचारू रूप से प्रसाद वितरित हो और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मंदिर प्रबंधन के अनुसार इस प्रकार के धार्मिक आयोजन न केवल भक्तों को एकजुट करते हैं बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सद्भावना का प्रसार भी करते हैं। स्थानीय निवासियों ने भी इस वार्षिक परंपरा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे सफल बनाने में सहयोग किया। श्रद्धालुओं ने संकटमोचन हनुमानजी के चरणों में अपनी आस्था प्रकट की और सुख-समृद्धि की कामना की।
131वें भंडारे की सफलता के साथ ही मंदिर प्रबंधन ने यह भी घोषणा की कि आगामी वर्षों में इस परंपरा को और बड़े स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ उठा सकें।
