तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में उनके बिजनेसमैन और मॉडल सैम मर्चेंट को डेट करने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन अब तक उन्होंने इस पर कुछ नहीं कहा था। पहली बार ‘बुलबुल’ एक्ट्रेस ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि रिश्ते में होना कोई जरूरी नहीं है और सिंगल रहना भी एक सामान्य स्थिति है। उन्होंने बताया कि किसी के सिंगल होने का मतलब यह नहीं कि उसमें कोई कमी है। एक्ट्रेस का मानना है कि इंसान की असली पहचान उसके विचारों और काम से होती है न कि उसके रिश्तों से। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी फिल्म ‘बुलबुल’ की निर्देशक अनविता दत्त ने उन्हें यह समझाया कि अकेले रहना भी पूरी तरह से ठीक है।
