मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिईशु व शिवम-प्रखर बने विजेता ...लायंस पारिजात व मॉर्निंग वॉकर्स ने आयोजित...

ईशु व शिवम-प्रखर बने विजेता …लायंस पारिजात व मॉर्निंग वॉकर्स ने आयोजित की ओपन जीती बैडमिंटन प्रतियोगिता

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

स्थानीय पर्यावरण पार्क में रविवार को खेली गई ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता में ईशू व शिवम-प्रखर ने अपने-अपने वर्गों में फाइनल मैच जीतकर विजेता बनने का सौभाग्य हासिल किया। विजेता-उपविजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति चिह्न व मेडल प्रदान किए गए।

ये आयोजन मार्निंग वॉकिंग क्लब व लायंस क्लब पारिजात की स्थानीय इकाई के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता एकल एवं युगल अलग-अलग वर्गों में आयोजित की गई। युगल वर्ग में शिवम और प्रखर ने ईशू और आमोद को हराकर खिताबी जीत हासिल की। जबकि सिंगल्स वर्ग में इशू ने फाइनल मुकाबले में शिवम को परास्त कर जीत दर्ज की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम कुमार गुप्त ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को स्मृतिचिह्न प्रदान किये। शिशिर जायसवाल,नीरज सोनी अनुराग आनंद जायसवाल,अवधेश,राजीव सोनी ,पल्लव खेतान आदि भी मौजूद रहे।

अन्य समाचार