मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान 23 महीनों के लंबे अंतराल के बाद सीतापुर जेल से जमानत पर रिहा होकर अपने घर रामपुर आने के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। इस बीच पूर्व राज्यसभा सदस्य शाहिद सिद्दीकी ने यह रहस्योद्घाटन कर बड़ा धमाका कर दिया कि “सीतापुर जेल में आजम खान और उनके बेटे को जेल में स्लो पॉइजन दिया जा रहा था”।
शाहिद सिद्दीकी ने सोशल मीडिया प्लेट्फॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए किया है। उन्होंने लिखा है कि समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने जेल से बाहर आकर मुझे बताया कि उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्लाह को जेल में जहर दिया जा रहा था, उनको खाने में स्लो पॉइजन को मिलाकर दिया जा रहा था।’
जैसे ही आजम खान को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने जेल प्रशासन द्वारा भिजवाए गए खाने को खाना बंद कर दिया। जिसके बाद आजम ने अपने लिए खुद बनाना शुरू किया। अपने पोस्ट में शाहिद आगे लिखते हैं कि, ‘आजम खान को लगता था कि जैसे मुख्तार अंसारी को मार दिया गया वैसे ही उन्हें भी जेल में मारने की साजिश की जा रही थी।’ उनके तरह से आजम खान ने उन्हें बताया गया कि उनके बेटे अब्दुल्लाह और उनकी पत्नी तंजीन फात्मा बीजेपी के निशाने पर हैं और उनके परिवार को खत्म करना चाहते हैं।
अपने फेसबुक वॉल के एक अन्य पोस्ट में शाहिद सिद्दीकी ने एक और ज्वलंत विषय को पोस्ट करते हुये लिखा है कि “मुसलमान को आई लव मुहम्मद कहने की ज़रूरत नहीं । वह उनके दिल मैं बस्ते हैं । नौजवान योगी के जाल मैं ना फंसे, समझदारी से काम लें। वह चाहता है आप टकरायें और उसे धार्मिक उन्माद फैलाने का मोका मिले । पैग़म्बर मोहब्बत ( सॉ) आपके रोम रोम मैं बाते हैं , आपको उसका झंडा बनाने की ज़रूरत नहीं । उसको राजनीति का हथियार ना बनने दें ।
बता दें सपा नेता के बाहर आने के सपा से तल्खियों के बीच बहुजन समाज पार्टी में जाने की अटकलें लगाई जा रही है। फिलहाल आजम खान की तरफ से इन अटकलों पर विराम लगा दिया गया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि हम इतने बेवकूफ नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि हम चाहते हैं अखिलेश यादव यूपी के मुख्यमंत्री बने। समाजवादी पार्टी के अनुसार 8 अक्टूबर को सपा प्रमुख अखिलेश यादव आजम खान से उनके घर पर मिलने के लिए आ रहे हैं।
