मुख्यपृष्ठनए समाचारकानपुर-बरेली के बाद अब सीतापुर में बवाल ... हिंदू छात्रों से लिखवाया...

कानपुर-बरेली के बाद अब सीतापुर में बवाल … हिंदू छात्रों से लिखवाया गया `आई लव मोहम्मद’!

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र के बनवीरपुर गांव स्थित अमर बापू शिक्षा निकेतन स्कूल में शनिवार को एक विवादास्पद मामला सामने आया। आरोप है कि स्कूल में हिंदू छात्रों से ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे स्लोगन चार्ट पर बनवाए गए। यह कार्यक्रम स्कूल प्रबंधक शौकत अंसारी के निर्देश पर आयोजित किया गया था। प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने इसे स्कूल परिसर में कराया। घटना के बाद अभिभावकों में आक्रोश पैâल गया और उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को स्कूल में स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था, जिसमें क्लास तीसरी और पांचवी के छात्रों को चार्ट पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखवाया गया। चार्ट पर लिखे गए स्लोगन टीचर्स द्वारा जांचे गए और उस पर टिप्पणियां भी दर्ज की गईं। स्कूल के पांचवीं क्लास के छात्र विशाल, आदित्य, कार्तिक और तीसरी क्लास के छात्र अनमोल ने छुट्टी के बाद घर लौटकर इस बात की जानकारी अपने अभिभावकों को दी। बच्चों की बात सुनकर परिजन आक्रोशित हो उठे और बड़ी संख्या में स्कूल पहुंच गए। अभिभावकों का कहना था कि बच्चों पर जबरन ऐसे नारे लिखवाना अनुचित है और यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कार्य है। सूचना पाकर महमूदाबाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित किया और हंगामा कर रहे अभिभावकों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने छात्रों और उनके अभिभावकों के बयान दर्ज किए।

अन्य समाचार