मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसिद्धिविनायक मंदिर द्वारा स्वर्णाभूषणों की नीलामी

सिद्धिविनायक मंदिर द्वारा स्वर्णाभूषणों की नीलामी

मुंबई: महाराष्ट्र शासन नियंत्रित श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट, प्रभादेवी की मुख्य कार्यकारी वीणा पाटिल ने एक प्रेस रिलीज के जरिए सूचित किया है कि दशहरे के पावन अवसर पर, गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक, मंदिर परिसर में भक्तों द्वारा “श्री” के चरणों में अर्पित स्वर्ण आभूषणों (श्रीगणेश प्रतिमाएं, लॉकेट, मोदक, अंगूठियां, सोने की चेन, हार आदि) की सार्वजनिक नीलामी का आयोजन किया गया है। नीलामी के लिए उपलब्ध आभूषणों को नीलामी के दिन मंदिर परिसर में प्रदर्शन हेतु रखा जाएगा। यह प्रक्रिया पूर्णतः सरकारी नियमों के अनुसार की जाएगी।

ट्रस्ट सोने के आभूषणों की नीलामी और चांदी के सिक्कों की बिक्री से संबंधित सभी अधिकार सुरक्षित रखता है। ट्रस्ट प्रबंधन समिति ने श्री सिद्धिविनायक के भक्तों से इस नीलामी में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।

अन्य समाचार