मुख्यपृष्ठसमाचारखुशी सेजल और रूपा बनीं पुलिस कप्तान ...मिशन शक्ति अभियान के तहत...

खुशी सेजल और रूपा बनीं पुलिस कप्तान …मिशन शक्ति अभियान के तहत सुनीं जनशिकायतें

•किया कोतवाली व चौकियों का निरीक्षण

विक्रम सिंह / सुल्तानपुर
यूपी के सुल्तानपुर जिले में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को तीन स्कूली छात्राएं खुशी ,सेजल और रूपा दिन भर के लिये पुलिस कप्तान बना दी गईं। कप्तान कुंवर अनुपम सिंह खुद ऑफिस में बगल वाली कुर्सी पर बैठे,जबकि मिशन शक्ति से तैनात इन छात्राओं ने बारी बारी से कप्तान की कुर्सी संभाली। मातहत पुलिस अधिकारियों की क्लास ली और पुलिस व्यवस्था को जांचा परखा व समझा।

ये अभियान मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को सशक्त बनाने तथा उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। इस अवसर पर  श्रीविश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में ग्यारहवीं की छात्रा खुशी साहू, कस्तूरबा विद्यालय भदैया में आठवीं की छात्रा सेजल व मुस्तकीम इंटर कालेज ज्ञानीपुर की ग्यारहवीं कक्षा की रूपा प्रजापति को एक दिन का पुलिस अधीक्षक बनने का गौरव प्राप्त हुआ।

तीनों बालिकाओं ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। इस दौरान पुलिस कप्तान कुंवर अनुपम सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित यह अनूठा कार्यक्रम बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक समझ एवं महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

अन्य समाचार