मुख्यपृष्ठखेल‘गुस्सा हो रहे हो आप?'

‘गुस्सा हो रहे हो आप?’

एशिया कप २०२५ का समापन भारत की जीत के साथ हुआ, जहां टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को ५ विकेट से हराया। खिताबी जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अभिषेक शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान एक पाकिस्तानी पत्रकार ने सूर्यकुमार यादव से ऐसा सवाल पूछा जो सवाल कम और उनकी नाराजगी ज्यादा लग रही थी। पत्रकार ने भारतीय कप्तान पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक और फोटो सेशन न करने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या वे क्रिकेट में सियासत ला रहे हैं। सूर्यकुमार पहले मुस्कुराए और फिर बेहद शालीनता से जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘गुस्सा हो रहे हो आप?’ और आगे यह भी जोड़ा कि सवाल इतने मिले-जुले थे कि समझ ही नहीं आया। सूर्यकुमार ने इस पूरे मामले को परिपक्वता के साथ संभाला और शांतिपूर्वक जवाब देकर माहौल हल्का कर दिया।

अन्य समाचार