मुख्यपृष्ठटॉप समाचारमैं जानता हूं किसकी है साजिश?..गडकरी का फूटा गुबार

मैं जानता हूं किसकी है साजिश?..गडकरी का फूटा गुबार

सामना संवाददाता / मुंबई

पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस पर भाजपा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी। शुरुआत में गडकरी ने भी इस पर बोलने से परहेज किया था, लेकिन अब वे खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि मेरे खिलाफ कौन साजिश कर रहा है, मुझे सब पता है। इतना ही नहीं, अखबारों और चैनलों में मेरे खिलाफ पेड न्यूज भी चलाई जा रही है। मुझे बदनाम करने की भारी साजिश की जा रही है। वे नागपुर जिले के कामठी शहर में एक उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे।
गडकरी ने कहा कि किसानों को र्इंधनदाता और ऊर्जा दाता बनना चाहिए, इसके लिए मैं प्रयास कर रहा हूं। कृषि उत्पाद से एथेनॉल बनाने का काम किया जा रहा है। मेरी इनोवा गाड़ी इसी एथेनॉल पर चलती है। आज हमारे देश में बड़े पैमाने पर एथेनॉल का उत्पादन हो रहा है। इससे किसानों को बड़े पैमाने पर फायदा हो रहा है। प्रदूषण में भी कमी आई है। विदेश से पेट्रोल और डीजल के आयात में कमी आई है। पहले आयात पर २२ लाख करोड़ रुपए हमारे देश से विदेश में जाते थे। इसके चलते हजारों लोगों का धंधा बंद हो गया।
‘आरोपों से डरता नहीं’
गडकरी ने कहा कि मैं ‘भंकस’ नहीं करता। कौन, किसके लिए काम कर रहा है और कौन पेड न्यूज दे रहा है, यह सब मुझे पता है। इसके साथ ही गडकरी ने सलाह देते हुए कहा कि मैं ऐसे आरोपों से न तो डरता हूं और न ही विचलित होता हूं, आप भी न हों।

अन्य समाचार