मुख्यपृष्ठनए समाचारवर्सोवा में छात्र सम्मान समारोह संपन्न

वर्सोवा में छात्र सम्मान समारोह संपन्न

 
रवींद्र मिश्रा / मुंबई

विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में अंधेरी (प.) वर्सोवा स्थित चिल्ड्रेन वेल्फेयर सेंटर हाई स्कूल में आयोजित हिंदी सप्ताह समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। २९ सितंबर को विद्यालय के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में ‘दोपहर का सामना’ के निवासी संपादक अनिल तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में ५वीं से लेकर ९वीं तक के विद्यार्थियों का सम्मान मुख्य अतिथि के हाथों उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हिंदी सप्ताह समारोह में तकरीबन १,२०० से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया था, जिसमें एकल अभिनय प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, हास्य व्यंग्य प्रतियोगिता जैसी अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में ५वीं से लेकर ९वीं तक के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। एकल अभिनय प्रतियोगिता में इकरा कुरेशी (प्रथम), अरहान कपाड़िया (द्वितीय) और वंशिका सिंह ने (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। इसी तरह निबंध लेखन प्रतियोगिता में अरमान छापरा (प्रथम), तूवा शाह (द्वितीय), पंक्ति दिवेश (तृतीय) स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में साकिया अंसारी (प्रथम), आरोही गौर (द्वितीय) तथा आदेश पुजारी (तृतीय) स्थान पर रहे। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में भक्ति गुप्ता (प्रथम), निधि घरत (द्वितीय), रूही खोजा (तृतीय) स्थान पर रहे। इसी तरह लघु नाटिका में कृष्णा यादव (प्रथम), अनिकेत वैष्णव (द्वितीय), आदित्य इंगोले (तृतीय) तथा उज्ज्वल कुमार को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी तरह एक अन्य प्रतियोगिता में रोनित संतरा, अमन यादव, रुद्राक्ष गुप्ता, आर्यन सिंह अंकित, अरहान कुरेशी तथा साइराज की भूमिका सराहनीय रही। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों को निवासी संपादक अनिल तिवारी के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र मिश्रा, समाजसेवक आसिफ भाई विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में पर्यवेक्षक जसिंधा देव्यानी, हिंदी शिक्षक रवींद्र नाथ दूबे, राम अचल पटेल, प्रयाग मोरे, रेशमा अब्दुल्लाह ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य अजय कौल ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया।

अन्य समाचार