मुख्यपृष्ठग्लैमरदीपिका से कोई गिला शिकवा नहीं- फराह खान

दीपिका से कोई गिला शिकवा नहीं- फराह खान

हिमांशु राज

दीपिका पादुकोण और फराह खान को लेकर बीते दिनों सोशल मीडिया पर खूब अटकलें लगीं। वजह बनी दोनों का इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करना। फैन्स हैरान थे क्योंकि फराह खान ही वो शख्स थीं, जिन्होंने दीपिका को बॉलीवुड में एंट्री दिलाई थी। ऐसे में सवाल उठना लाजमी था कि आखिर इस रिश्ते में खटास क्यों आई?चर्चा रही कि फराह खान ने इंटरव्यू में बार-बार 8 घंटे की शिफ्ट का जिक्र करते हुए तंज कसा था, जिससे दीपिका को ठेस पहुंची। यही कारण माना गया कि दोनों के बीच अनबन हो गई। हालांकि, उस समय किसी ने भी इस पर ज़ाहिर तौर पर कुछ नहीं कहा, जिससे बात और रहस्यमयी बन गई। लेकिन अब फराह खान ने सच्चाई पर से पर्दा हटा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मीडिया और फैंस ने इस मामले को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। फराह के मुताबिक, इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करना किसी लॉन्ग-टर्म गिले-शिकवे की निशानी नहीं है। उन्होंने बताया कि दीपिका के साथ उनका रिश्ता वैसा ही मजबूत है जैसा पहले था और दोनों के बीच किसी भी तरह की नाराज़गी की गुंजाइश नहीं है। इस तरह डायरेक्टर का बयान सामने आते ही तमाम अटकलों पर ब्रेक लग गया।

अन्य समाचार