मुख्यपृष्ठस्तंभआउट ऑफ पवेलियन : ११ साल बड़ी टेनिस स्टार की माशूका

आउट ऑफ पवेलियन : ११ साल बड़ी टेनिस स्टार की माशूका

अमिताभ श्रीवास्तव

अब इश्क में उम्र नहीं देखी जाती। यह भी नहीं सोचा जाता कि कोई पहले से विवाहित भी है और उसके बच्चे भी हैं। जी हां, इंग्लैंड के नंबर वन टेनिस स्टार जैक ड्रेपर सेलेब का दिल उस अभिनेत्री पर आया है जिसका वैवाहिक विवाद पूरी दुनिया में सुर्खियां पा चुका है। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप राया पर हुई और इश्क परवान चढ़ा। जैक लॉरिन गुडमैन के साथ डेट पर जाने लगे हैं। २३ वर्षीय ब्रिटिश नंबर १ ने महीनों तक संदेशों का आदान-प्रदान करने के बाद अपने से ११ साल बड़ी और फुटबॉलर काइल वॉकर की पूर्व पत्नी लॉरिन से मुलाकात की। दक्षिण-पश्चिम लंदन के वैंड्सवर्थ में एक कॉफी शॉप में इस जोड़ी को देखने वाले एक दर्शक ने उन्हें ‘परफेक्ट कपल’ बताया। उसी व्यक्ति के हवाले से खबर को हवा मिली उसने बताया ‘जैक नियमित रूप से आता है, इसलिए मैं उसे अक्सर देखता हूं। ६ फीट ४ इंच के इस खिलाड़ी का अप्रैल में रियलिटी स्टार ३४ वर्षीय लॉरिन के साथ ऐप पर मिलना हुआ था और उनकी मुलाकात १० सितंबर को हुई थी। लॉरिन के अपने प्रेमी काइल (३५) से दो बच्चे हैं। दरअसल, काईल की पहली पत्नी भी थी और वह लॉरिन के साथ इश्क फरमा रहा था। न केवल इश्क बल्कि उससे दो बच्चे भी हुए। बहरहाल, अब लॉरिन टेनिस स्टार की माशूका है।
खिलाड़ी को मारा चाकू
अब खिलाड़ी है इसका यह मतलब नहीं कि उसे गुस्सा न आता हो। और जब रगबी जैसे खेल का खिलाड़ी है तो क्रोध भी रहता ही है। अब देखिए न रगबी के खिलाड़ी मार्क सांचेज को अपने इसी क्रोध की वजह से एक पब के बाहर पार्किंग विवाद में चाकू मार दिया गया। हालांकि चाकूबाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंडियानापोलिस में हुई हिंसक घटना के बाद पूर्व क्वार्टरबैक खिलाड़ी को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एनएफएल कमेंटेटर को अस्पताल में मारपीट कर चोट पहुंचाने, मोटर वाहन में अवैध प्रवेश करने और सार्वजनिक रूप से नशे में होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस को इंडियानापोलिस शहर से दो घायल व्यक्तियों के बारे में सूचना मिली थी। उनमें से कम से कम एक व्यक्ति जिसकी पहचान अब सांचेज़ के रूप में हुई है, को झगड़े में चाकू मार दिया गया था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। चाकूबाजी की यह घटना वाशिंगटन और सीनेट एवेन्यू के निकट लॉफमिलर्स पब एंड ईटरी के बाहर एक गली में हुई। जिस व्यक्ति ने कथित तौर पर सांचेज पर चाकू से हमला किया था, उसने दावा किया कि वह आत्मरक्षा में ऐसा कर रहा था और सांचेज ही हमलावर था। कुलमिलाकर बात गुस्से की थी। क्रोध व्यक्ति को अंधा बना देता है।
(लेखक वरिष्ठ खेल पत्रकार व टिप्पणीकार हैं।)

अन्य समाचार