मुख्यपृष्ठटॉप समाचारधूप हो, तूफान हो या बारिश...असत्य के खिलाफ उतरेंगे... आज वोट चोरी...

धूप हो, तूफान हो या बारिश…असत्य के खिलाफ उतरेंगे… आज वोट चोरी के विरोध में उमड़ेगा सत्य का महामोर्चा!

-शरद पवार, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के साथ कांग्रेस व वामपंथी नेताओं की अगुवाई में विपक्ष के नेता करेंगे नेतृत्व

सामना संवाददाता / मुंबई

वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ियों के खिलाफ चुनाव आयोग के निष्क्रिय रवैए की निंदा करते हुए लोकशाही और असली मतदाताओं की आवाज बुलंद करने के लिए आज मुंबई में सर्वदलीय महामोर्चा निकाला जाएगा। धूप हो, तूफान हो या बारिश फिर भी असत्य के खिलाफ यह सत्य का स्वर गूंजेगा और इस मोर्चे में लाखों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। राष्ट्रवादी कांग्रेस अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे, मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे सहित कांग्रेस व वाम दलों के वरिष्ठ नेता इस मोर्चे का नेतृत्व करेंगे।
विपक्षी दलों का आरोप है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव २०२४ में मतदाता सूचियों में धांधली कर भाजपा सत्ता में आई। वही मतदाता सूचियां अब स्थानीय निकाय चुनावों में इस्तेमाल की जा रही हैं। विपक्षी दलों ने पहले ही एकजुट होकर इन सूचियों में गड़बड़ियों के ठोस सबूत पेश किए हैं, जिनमें लाखों फर्जी और डुप्लीकेट नाम शामिल हैं। उनका दावा है कि सत्ताधारी दल वोट चोरी कर चुनावी लाभ उठा रहे हैं। विपक्ष की मांग है कि जब तक मतदाता सूची सुधारी नहीं जाती, तब तक कोई चुनाव नहीं कराया जाए। मुख्य चुनाव अधिकारी और चुनाव आयोग से कई बार मुलाकात के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई न होने के विरोध में यह विशाल मोर्चा आयोजित किया जा रहा है।
कहां से निकलेगा मोर्चा?
मोर्चा चर्चगेट स्थित फैशन स्ट्रीट से शुरू होगा। सभी से अपील की गई है कि वे दोपहर १ बजे तक फैशन स्ट्रीट पर एकत्र हों।
कब निकलेगा?
फैशन स्ट्रीट से दोपहर १ बजे मोर्चे की शुरुआत होगी। यह मोर्चा मेट्रो सिनेमा मार्ग से होते हुए मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय तक पहुंचेगा, जहां सभी प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। मोर्चे का समापन शाम ४ बजे होगा।
मार्गदर्शन के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें
मुंबई सहित राज्यभर से आनेवाले कार्यकर्ताओं और नागरिकों के लिए विशेष मार्गदर्शक सूचनाएं जारी की गई हैं। सभी नीचे दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर दिशा-निर्देश जान सकते हैं।
-सत्य का महामोर्चा के लिए की गई व्यापक तैयारियां…शिवसेना का जोशीला टीजर, सत्य के लिए भिंच गईं मुट्ठियां

शिवसेना ने आज निकलने वाले मोर्चे को लेकर कल १५ मिनट का एक टीजर जारी किया। इसमें मोर्चे के उद्देश्य और आंदोलन की भावना को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है। संकल्प सम्मेलन में उद्धव ठाकरे ने चेतावनी दी थी कि मतदाता सूची की गलतियां सुधारो, नहीं तो चुनाव कराना है या नहीं, यह हमें तय करना पड़ेगा। उसी संदर्भ को इस टीजर में जोड़ा गया है। इसमें उद्धव ठाकरे का वक्तव्य विशेष रूप से गूंजता है कि लोकतंत्र में आमतौर पर मतदाता सरकार चुनता है, लेकिन आज हालात ऐसे हैं कि सरकार मतदाता चुनने लगी है। लोकतंत्र में हमारा अधिकार है कि हम फर्जी मतदाता को वोट डालने नहीं देंगे, नहीं मतलब नहीं, फिर चाहे जो हो जाए। टीजर में और भी दमदार वाक्य ध्यान खींचते हैं, जिसमें चुनाव आयोग के भ्रष्टाचार की पोल खोलने के लिए, फर्जी मतदाताओं का पर्दाफाश करने के लिए, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए, लोकतंत्र और असली मतदाताओं की आवाज बुलंद करने के लिए, इन पंक्तियों ने जनता के मन में जोश भर दिया है और देखने वालों की मुट्ठियां क्रोध से भींच गई हैं।
मोर्चे में आनेवालों के लिए दिशा-निर्देश
-पूर्व उपनगर या मध्य रेलवे से आनेवाले लोग छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर उतरें। सड़क पार कर आराम होटल (कैपिटल सिनेमा) के पास वाली गली से आजाद मैदान और मुंबई जिमखाना के बीच के रास्ते से फैशन स्ट्रीट पहुंचें।
-नई मुंबई, ठाणे, कल्याण, डोंबिवली से आनेवाले लोग भी यही मार्ग अपनाएं। यदि प्रâी-वे से आ रहे हों तो पी. डिमेलो रोड से जीपीओ के पास उतरें और पैदल फैशन स्ट्रीट तक आएं।
-पश्चिमी उपनगरों से आनेवाले चर्चगेट स्टेशन पर उतरें और आयकर भवन (सरस्वती रोड, एम.जी. रोड) की गली से मुंबई अस्पताल के रास्ते फैशन स्ट्रीट तक पहुंचें।
-वैकल्पिक रूप से चर्चगेट स्टेशन के सामने पश्चिम रेलवे मुख्यालय के सिग्नल से बार्इं ओर हुतात्मा चौक मार्ग लेकर पैâशन स्ट्रीट पहुंचे।
-मेट्रो से आनवाले हुतात्मा चौक स्टेशन पर उतरें और वहां से फैशन स्ट्रीट तक आएं।
विशेष सूचना
-किसी अन्य स्टेशन पर न उतरें, यह विशेष अनुरोध है।
-कोस्टल रोड से आनेवाले वाहन मरीन लाइंस या चर्चगेट होते हुए हुतात्मा चौक के पास उतरें और पैदल फैशन स्ट्रीट जाएं।
-दक्षिण या मध्य मुंबई से आने वाले जो कोस्टल रोड नहीं ले रहे हैं, वे अपनी गाड़ियां गिरगांव चौपाटी, महालक्ष्मी मंदिर या जसलोक अस्पताल के रास्ते ऑपेरा हाउस थिएटर के पास मोड़ें, सैफी हॉस्पिटल व महर्षि कर्वे रोड से होते हुए आयकर भवन या चर्चगेट सिग्नल पर बार्इं ओर मुड़कर हुतात्मा चौक पहुंचें।
विशेष अनुरोध
-अन्य किसी भी स्टेशन पर न उतरने का अनुरोध है।
-पश्चिम उपनगर से वाहन द्वारा कोस्टल रोड से आनेवाले मरीन लाइंस-चर्चगेट मार्ग से होकर हुतात्मा चौक पर उतरें और वहां से फैशन स्ट्रीट पर पहुंचें।
-दक्षिण या मध्य मुंबई से जो प्रतिभागी कोस्टल रोड से नहीं आ रहे हैं, वे अपने वाहन गिरगांव चौपाटी की ओर बार्इं तरफ मोड़ें या फिर महालक्ष्मी मंदिर, जसलोक अस्पताल मार्ग, ओपेरा हाउस थिएटर के पास से होते हुए सैफी अस्पताल और महर्षि कर्वे रोड मार्ग से आयकर भवन पर उतरें या चर्चगेट स्टेशन के सिग्नल पर बार्इं ओर मुड़कर हुतात्मा चौक पर उतरें और फैशन स्ट्रीट पर पहुंचें।
मोर्चे से पहले न जाएं सीधे मंच की ओर
-उपरोक्त सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन करें और कोई भी व्यक्ति मोर्चे से पहले सीधे मंच की ओर न जाए, इसका विशेष ध्यान रखें। स्वयंसेवकों के निर्देशों का पालन करते हुए पूर्ण सहयोग करें।

अन्य समाचार