मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिडॉ.सुधाकर मिश्र की डॉ.शीतला प्रसाद दुबे से सदिच्छा भेंट

डॉ.सुधाकर मिश्र की डॉ.शीतला प्रसाद दुबे से सदिच्छा भेंट

मुंबई : चर्चगेट स्थित के.सी. महाविद्यालय में हिंदी के वरिष्ठ कवि डॉ. सुधाकर मिश्र और महाराष्ट्र राज्य हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष प्रो.डॉ. शीतला प्रसाद दुबे की सदिच्छा भेट हुई। इस अवसर पर डॉ. सुधाकर मिश्र ने अपनी सद्यः प्रकाशित कृति ‘अटल गीत तथा अन्य रचनाएं’ की प्रथम प्रति प्रॉ. डॉ शीतला प्रसाद दुबे भेट स्वरूप प्रदान की। उल्लेखनीय है कि संस्कृत और हिंदी के विद्वान 90 वर्षीय डॉ. मिश्र ‘आदिराज पृथु’, ‘रामोदय’, ‘अंजुरी भर चांदनी’ सहित दर्जन भर उत्कृष्ट ग्रंथों के रचयिता हैं। उनकी रचनाओं में भारतीयता, मूल्यपरकता और मानवता के स्वर की अनुगूंज सुनाई देती है।गौरतलब हो कि डॉ मिश्र और डॉ. दुबे का साहित्य के प्रति बहुत गहरा लगाव है। ये दोनों साहित्यकार सभी के दिलों पर राज कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि डॉ.दुबे, डॉ सुधाकर मिश्र के विद्यार्थी हैं। गुरू-शिष्य परंपरा को ऊर्जस्वित करने के लिए जहां डॉ दुबे मिश्र जी का आशीष लेने का कोई अवसर नहीं छोड़ते हैं। वहीं डॉ मिश्र अपने शुभाशीषों से इस संबंध को प्राणवान बनाए रखते हैं।

अन्य समाचार