मुख्यपृष्ठनए समाचारकहां गईं २०० किलो चांदी की ईंटें?'... चंदा चोरी मामले में भाजपा...

कहां गईं २०० किलो चांदी की ईंटें?’… चंदा चोरी मामले में भाजपा पर भड़के कीर्ति आजाद

सामना संवाददाता / नई दिल्ली

राम मंदिर में चंदा चोरी मामले को लेकर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने तंज कसते हुए कहा, ‘राम मंदिर में राम नाम की लूट मची है, जो लूट सके तो लूट। वहां पर डवैâती हुई है। ट्रस्ट की मीटिंग पर उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट के कहने पर प्रधानमंत्री, विश्व हिंदू परिषद और चुने हुए सरकारी अधिकारियों ने मिलकर ट्रस्ट बनाया। इन लोगों ने मिलकर वहां लूट मचाई है।’
टीएमसी सांसद ने दावा किया कि कई दानकर्ताओं को रसीदें नहीं मिलीं, जिनमें एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी द्वारा सोने की रामायण दान करने और सिंधी समुदाय द्वारा २०० किलो चांदी की र्इंटें देने जैसे मामले शामिल हैं। आजाद ने आरोप लगाया कि इन मामलों की जांच या स्पष्ट जवाब नहीं दिए गए। टीएमसी सांसद ने कहा, जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्हें समझाया गया है कि क्या कहना है, क्या नहीं। टीएमसी सांसद ने प्रशासन पर ढीले रवैया का आरोप लगाते हुए कहा, ‘अगर कोई केस हुआ तो ये सब लोग छूट जाएंगे। जब पहले ही दिन ८० लाख रुपए पकड़े गए थे तो एफआईआर होनी चाहिए थी। ये दिखाता है कि ये लीपापोती कर रहे हैं। करोड़ों का घोटाला हुआ है।’ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर उन्होंने कहा, ‘जब राजनीति आस्था के नाम पर की जाती है, तो उस पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
बड़े मगरमच्छों को बचा रहे हैं
कीर्ति आजाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में बड़े-बड़े मगरमच्छों को बचाया जा रहा है। यह तो राष्ट्रीय मुद्दा है, वहां जो डकैती हुई है। उन्होंने कहा, जो लोग राम के नाम पर राजनीति करते हुए वहां पर पहुंचे हैं, आज उसी राम के नाम पर लूट कर रहे हैं।

अन्य समाचार