मुख्यपृष्ठनए समाचारसड़क हो या मंदिर, भ्रष्टाचार ही भाजपा और ‘मिंधे’ की पहली पहचान!.....

सड़क हो या मंदिर, भ्रष्टाचार ही भाजपा और ‘मिंधे’ की पहली पहचान!.. आदित्य ठाकरे का महायुति पर हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर स्थित मिसिंग लिंक सुरंग के पास भूस्खलन होने से इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। इस घटना को लेकर शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे ने राज्य की महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि मिसिंग लिंक का उद्घाटन एक मई २०२६ को किया गया था।
५० फुट भी समतल नहीं
इस परियोजना की लागत हजारों करोड़ रुपए बढ़ चुकी है। अभी इसकी जांच और उद्घाटन हुए दो महीने भी पूरे नहीं हुए थे कि यहां भूस्खलन जैसी घटना सामने आ गई। इतना ही नहीं, पुणे जाते और लौटते समय इस मार्ग का उपयोग करते हुए मैनें स्वयं महसूस किया था और सार्वजनिक रूप से भी कहा था कि इस सड़क का ५० फुट का हिस्सा भी समतल नहीं है। पूरी सड़क ऊंची-नीची है और इस पर सफर करते समय ऐसा लगता है मानो किसी नाव में बैठकर लहरों पर यात्रा कर रहे हों। ‘सड़क हो या मंदिर, भ्रष्टाचार ही भाजपा और मिंधे सरकार की पहली पहचान बन चुका है।’

अन्य समाचार