मुख्यपृष्ठग्लैमररणवीर के खिलाफ शिकायत दर्ज

रणवीर के खिलाफ शिकायत दर्ज

रणवीर सिंह के खिलाफ बंगलुरु के हाई कोर्ट के वकील प्रशांत मेथल ने शिकायत दर्ज कराई है। वकील का आरोप है कि रणवीर ने आईफा २०२४ के समापन समारोह में कांतारा में दिखाए गए पवित्र तेलुगू दैव परंपरा का मजाक उड़ाया। शिकायत में कहा गया कि रणवीर ने पंजुलुरी/गुलिगा दैव को ‘महिला भूत’ कहकर तेलुगू समुदाय और हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया, जिसे ईशनिंदा और जानबूझकर की गई बेइज्जती बताया गया है। यह रणवीर के खिलाफ दूसरी शिकायत है। विवाद बढ़ने पर रणवीर ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य केवल ऋषभ शेट्टी के दमदार प्रदर्शन की प्रशंसा करना था। उन्होंने कहा कि वे हर संस्कृति और परंपरा का सम्मान करते हैं और यदि उनकी बातों से किसी की भावनाएं आहत हुई हों, तो वे दिल से माफी मांगते हैं।

अन्य समाचार