मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसंकटमोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धा के साथ 141वां भंडारा संपन्न

संकटमोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धा के साथ 141वां भंडारा संपन्न

रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई

काशी मीरा मेट्रो स्टेशन के सामने स्थित लक्ष्मी आर्केड परिसर में आए संकटमोचन हनुमान मंदिर में शनिवार को 141वां भंडारा भक्तिभाव और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई।

मंदिर के ट्रस्टी डॉ. राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि संकटमोचन हनुमान मंदिर एक जागृत मंदिर के रूप में जाना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में नियमित धार्मिक अनुष्ठानों और सेवा गतिविधियों के कारण भक्तों की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है। 141वें भंडारे के मुख्य यजमान श्री रोहन स्याल रहे, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवक रमेश शाहू, पत्रकार रवीन्द्र मिश्रा, कल्पक पाटिल सहित गो सेवक अमित तिवारी और अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। उपस्थित अतिथियों ने मंदिर में चल रही धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों की सराहना की तथा इस तरह के आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने वाला बताया।

मंदिर परिसर में स्थित गौशाला के प्रति भी श्रद्धालुओं की गहरी आस्था देखने को मिलती है। गोभक्त नियमित रूप से यहां पहुंचकर गौ माता का दर्शन-पूजन करते हैं तथा प्रतिदिन गौसेवा और साफ-सफाई जैसे कार्यों में सहयोग देते हैं। मंदिर में निरंतर हो रही गोसेवा और भंडारे के आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूती मिल रही है।

मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि श्रद्धालु अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ अथवा अन्य शुभ अवसरों पर भी भंडारे का आयोजन कराते हैं। सहयोग के इच्छुक व्यक्ति मोबाइल नंबर 8419904009 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा GPay नंबर 8983900399 के माध्यम से अपना योगदान दे सकते हैं। मंदिर प्रशासन ने सभी सहयोगकर्ताओं और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।

अन्य समाचार