मुख्यपृष्ठग्लैमरयामी का फूटा गुस्सा

यामी का फूटा गुस्सा

यामी गौतम ने हाल ही में फिल्मों के पेड प्रमोशन और नेगेटिव कैपेन की बढ़ती प्रवृत्ति पर खुलकर आपत्ति जताई। उन्होंने एक्स पर एक लंबी पोस्ट लिखकर बताया कि कैसे कुछ लोग किसी फिल्म की तारीफ करने के लिए पैसे मांगते हैं और अगर भुगतान न किया जाए तो रिलीज से पहले ही लगातार नकारात्मक बातें फैलाना शुरू कर देते हैं। यामी ने इसे फिल्म उद्योग के लिए ‘दीमक’ और एक तरह की ‘जबरन वसूली’ बताया। उनके मुताबिक, यह चलन न केवल क्रिएटिविटी को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि भारतीय सिनेमा के भविष्य के लिए भी खतरनाक है। उन्होंने इंडस्ट्री से अपील की कि सभी कलाकार और फिल्म निर्माता मिलकर इस गलत प्रथा को खत्म करें। यामी की इस स्पष्ट राय पर ऋतिक रोशन ने भी अपना समर्थन जताया और उनकी बातों से सहमति दिखाई।

अन्य समाचार