मुख्यपृष्ठग्लैमरलगातार होते थे झगड़े

लगातार होते थे झगड़े

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को एक साल पूरा होने पर सोनाक्षी ने हाल ही में दिए एक पॉडकास्ट में अपने रिश्ते के कठिन दौर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि डेटिंग के तीन साल बाद एक समय ऐसा आया, जब दोनों एक-दूसरे को बिल्कुल समझ नहीं पा रहे थे और लगातार झगड़े होते थे। इसी दौरान जहीर ने कपल थेरेपी का सुझाव दिया क्योंकि वह इस रिश्ते को किसी भी कीमत पर निभाना चाहते थे। सोनाक्षी इसके लिए तैयार हो गईं और दोनों ने थेरेपी शुरू की। उनके मुताबिक, सिर्फ दो सेशन में ही उनकी बातचीत सुधरने लगी और वे एक-दूसरे के नजरिए को बेहतर समझ पाए। छोटी-छोटी बातों को पर्सनली न लेना और पार्टनर की सोच को समझना जैसे पहलुओं ने उनके रिश्ते को फिर से मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।

अन्य समाचार