मुख्यपृष्ठसमाचार'वह शिक्षक जिसे दुनिया याद रखती है' पुस्तक का विमोचन

‘वह शिक्षक जिसे दुनिया याद रखती है’ पुस्तक का विमोचन

प्रयागराज। शिक्षा जगत को समर्पित पुस्तक ‘वह शिक्षक जिसे दुनिया याद रखती है’ का विमोचन समारोह नैनी में हुआ।लेखक एवं शिक्षक सौरभ द्विवेदी द्वारा लिखित इस पुस्तक में आधुनिक शिक्षा-पद्धति, एक आदर्श शिक्षक के गुण, तथा शिक्षण के दौरान आने वाली चुनौतियों का सरल, प्रभावी और प्रेरक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। विमोचन कार्यक्रम में जेसीएल के प्रभाकर सर, आधुनिक समाचार के निदेशक पुनीत अरोड़ा, सुमित श्रीवास्तव, देवा श्रीवास्तव (पत्रकार), तथा कीर्ति प्रकाश द्विवेदी (प्रबंधक, सरस्वती शिशु मंदिर) उपस्थित रहे। इनके साथ शिक्षण एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई सम्मानित नागरिकों ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि यह कृति न केवल शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत है बल्कि शिक्षा जगत में सकारात्मक परिवर्तन लाने का गहरा संदेश भी देती है। उन्होंने इसे भावी शिक्षकों के लिए मार्गदर्शक और वर्तमान शिक्षण व्यवस्था के लिए उपयोगी संसाधन बताया। लेखक सौरभ द्विवेदी ने कहा कि यह पुस्तक उनकी वर्षों की शिक्षण यात्रा, विद्यार्थियों के साथ अनुभवों और वास्तविक कक्षा-परिस्थितियों से प्रेरित है। उनका उद्देश्य समाज में शिक्षक की भूमिका, उसकी नैतिक जिम्मेदारियों और नई पीढ़ी के निर्माण में शिक्षा के महत्व को और अधिक रेखांकित करना है।

अन्य समाचार