मुख्यपृष्ठनए समाचारसाधुग्राम-तपोवन दोनों चाहिए, पर भाजपा के बिल्डर मित्रों की दादागीरी हमें नहीं...

साधुग्राम-तपोवन दोनों चाहिए, पर भाजपा के बिल्डर मित्रों की दादागीरी हमें नहीं चाहिए!.. आदित्य ठाकरे का जोरदार हमला

सामना संवाददाता / मुंबई

नासिक के ‘तपोवन’ में पेड़ों की कटाई का फरमान सरकार ने जारी किया है। कुंभ मेले के लिए साधुग्राम बनाना है और इसके लिए पेड़ों की हत्या करने के लिए सरकार ने हर तरफ से प्रयत्न शुरू कर दिए हैं। सरकार की इस दबंगई के विरोध में नासिकवासी, पर्यावरणप्रेमी, पत्रकार, कलाकार सभी एकजुट हो गए हैं। सरकार के इस जालिम पैâसले का कड़ा विरोध किया जा रहा है। हमें साधुग्राम चाहिए, तपोवन भी हमें चाहिए, लेकिन भाजपा के बिल्डर मित्रों की दादागीरी नहीं चाहिए। ऐसे शब्दों में शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख व विधायक आदित्य ठाकरे ने हमला बोला है। इसके साथ ही ‘तपोवन में ही साधुग्राम क्यों?’ इस तरह का सवाल भी आदित्य ठाकरे ने उठाया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर भाजपा पर कटाक्ष किया है।
नासिक से सचमुच प्यार है क्या?
आज नागरिकों ने स्वच्छता अभियान हाथ में लिया, लेकिन जो जगह हम साफ कर रहे हैं, वह भाजपा को बिल्कुल ‘साफ’ करके छोड़ना है। साधुग्राम तपोवन में ही क्यों? एक वीडियो नासिक के एक बिल्डर ने कुछ दिन पहले शेयर किया था। मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई और ऐसा सुझाव दिया गया कि साधुग्राम बनाकर ग्रीन जोन से यलो जोन में यानी जंगल को रेजिडेंशियल जोन बनाया जा सके। टीडीआर का इस्तेमाल किया जा सके। क्या आपने वह वीडियो देखा? बिल्डर कौन है? नासिक से सचमुच प्यार है क्या? ऐसे सवाल आदित्य ठाकरे ने उठाए हैं।

अन्य समाचार