पैâमिली मैन सीजन ३ में नजर आ रहे अभिनेता जयदीप अहलावत ने अपनी दमदार एक्टिंग से इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना ली है। हालांकि, उनके करियर को देखकर यकीन करना मुश्किल है, लेकिन शुरुआत में उनका इरादा कभी भी एक्टिंग में आने का नहीं था। एक इवेंट के दौरान उन्होंने बताया कि बचपन से उन्हें साहित्य में रुचि थी, क्योंकि उनके पिता बहुत पढ़ने-लिखने वाले थे। इसी वजह से उनका मन किताबों की ओर ज्यादा लगता था, न कि वैâमरे की ओर। उन्होंने बताया कि जब वे कक्षा ११ या १२ में थे, तब उनके एक सहपाठी का चयन एनडीए में हुआ। उन्हें पहली बार एहसास हुआ कि एनडीए क्या है और इसकी कितनी प्रतिष्ठा है। कॉलेज के दौरान हर साल कुछ छात्रों के चयन से उन्हें और बाकी दोस्तों को प्रेरणा मिलती थी। उन्होंने कहा कि आज भी यह बात उनके दिल को छू जाती है। सबसे ज्यादा खुशी तब मिली जब उन्हें पता चला कि इंडियन आर्मी के कई ऑफिसर्स के व्हॉट्सऐप ग्रुप्स में उनके निभाए किरदार हाथी राम चौधरी को लेकर चर्चा होती थी।
