कृति खरबंदा इन दिनों ऐसे रोल तलाश रही हैं, जो उन्हें अभिनय के नए और गहरे स्तर पर चुनौती दे। एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह भविष्य में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘राम लीला’ जैसी भव्य और भावनात्मक ऐतिहासिक फिल्मों में काम करना चाहती हैं। ‘हाउसफुल ४’ के जरिए उन्होंने ऐसी दुनिया की थोड़ी झलक देखी, लेकिन अब वह किसी मजबूत ऐतिहासिक किरदार को पूरी तरह जीना चाहती हैं। कृति का कहना है कि उनके लिए स्क्रीन टाइम से ज्यादा अहम दमदार चरित्र होता है। साथ ही उन्होंने यह भी इच्छा जताई कि वे किसी दिन सानिया मिर्जा की बायोपिक करना चाहेंगी, क्योंकि वह न सिर्फ उनकी प्रेरणादायक यात्रा से प्रभावित हैं, बल्कि खुद भी लंबे समय तक टेनिस खेल चुकी हैं।
