मुख्यपृष्ठखेलकोहली का मजाकिया अंदाज

कोहली का मजाकिया अंदाज

भारत–दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे के बाद ड्रेसिंग रूम में काफी मजेदार माहौल देखने को मिला। मैच में ४ विकेट झटकने के लिए कुलदीप यादव को ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ मेडल दिया गया। जैसे ही वे मेडल लेने आगे बढ़े, विराट कोहली सबसे पहले उनसे हाथ मिलाने पहुंचे। कुलदीप ने कोहली और यशस्वी जायसवाल की बेहतरीन पारियों की सराहना भी की। मेडल लेकर लौटते समय बैकग्राउंड में कोहली मजाक में ‘रो दे, रो दे’ कहते सुनाई दिए, जिस पर सभी हंस पड़े। जब कुलदीप अपनी बात खत्म कर रहे थे, तब भी कोहली ने उनकी नकल की। इस सीरीज में कुलदीप सबसे सफल गेंदबाज रहे और ३ मैचों में ९ विकेट अपने नाम किए। उनके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने ७ और अर्शदीप सिंह ने ५ विकेट लिए।

अन्य समाचार