मुख्यपृष्ठखेलअब ‘धमाके’ की तैयारी

अब ‘धमाके’ की तैयारी

स्मृति मंधाना एक बार फिर पूरी तैयारी के साथ मैदान में लौटने की कोशिश कर रही हैं। पलाश मुच्छल से शादी टूटने की घोषणा के बाद वह पहली बार नेट्स पर बैटिंग प्रैक्टिस करती दिखाई दीं। उनकी इस ट्रेनिंग को आने वाली श्रीलंका के खिलाफ टी२० सीरीज की तैयारी माना जा रहा है। जल्द ही श्रीलंका की टीम भारत में पांच टी२० मैच खेलने आएगी, जिसमें स्मृति के खेलने की भी पूरी संभावना है। महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद उनका निजी जीवन काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन आधिकारिक बयान जारी करने के बाद उन्होंने दोबारा क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित किया है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में स्मृति बेहद गंभीर और फोकस्ड नजर आ रही हैं। वर्ल्ड कप के बाद यह पहला मौका है, जब वे हाथ में बल्ला लिए अभ्यास करती दिखी हैं, जिससे पैंâस के बीच उनके दमदार वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

अन्य समाचार