मुख्यपृष्ठखेलटीम इंडिया को मिली सजा

टीम इंडिया को मिली सजा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खत्म हो चुकी है, जिसमें टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में हार के बाद २-१ से जीत दर्ज की। हालांकि, पांच मैचों की टी२० सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया पर स्लो ओवर रेट के कारण फाइन लगाया गया। रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे में केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय गेंदबाज निर्धारित समय में ५० ओवर नहीं फेंक पाए और दो ओवर पीछे रह गए। मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल २.२२ के तहत भारत पर मैच फीस का १० प्रतिशत जुर्माना लगाया। कप्तान राहुल ने इस गलती को स्वीकार किया। इससे पहले साउथ अफ्रीका के दौरे पर ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में ०-२ से हार का सामना करना पड़ा था। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया पांच मैचों की टी२० सीरीज में उतरने वाली है।

अन्य समाचार