मुख्यपृष्ठनए समाचारएसआईटी करेगी जहरीली कफ सिरप मामले की जांच...ड्रग माफियाओं के खिलाफ 128...

एसआईटी करेगी जहरीली कफ सिरप मामले की जांच…ड्रग माफियाओं के खिलाफ 128 एफआईआर दर्ज

मनोज श्रीवास्तव / लखनऊ

यूपी में जहरीली कफ सिरप मामले की जांच आईजी के नेतृत्व में गठित होने वाली राज्य स्तरीय एसआईटी करेगी। कफ सिरप से मौत का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। ये जानकारी सोमवार को यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, खाद्य और औषधि विभाग की आयुक्त व लखनऊ कमिश्नर रोशन जैकब ने हाजिर होकर दी। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेते हुए कहा कि बिना तथ्य के अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखे हुये है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक 128 एफआईआर दर्ज हुई हैं। किसी भी ड्रग की तरह कफ सिरप के भी स्टॉकिस्ट हैं जिसमें कुछ अवैध रूप से सिरप बेच रहे थे। मामले में पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कहा कि कफ सिरप के बांग्लादेश और नेपाल में भी बेचे जाने का इनपुट मिला है। जांच की जा रही है।जांच के दायरे में आई फर्मों और आरोपियों की फायनेंशियल ट्रेल खंगाली जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। दुबई भागे आरोपियों का प्रत्यर्पण कराया जाएगा।” पत्रकारों द्वारा एक नेता की संलिप्तता के जुड़े होने के सवाल पर डीजीपी ने सफेदपोश नेता की भूमिका पर कोई टिप्पणी नहीं किया।

अन्य समाचार