मुख्यपृष्ठखबरेंड्रग तस्करी में पकड़ाया भाजपाई मंत्री का भाई! ... गिरफ्तारी पर बौखलाईं...

ड्रग तस्करी में पकड़ाया भाजपाई मंत्री का भाई! … गिरफ्तारी पर बौखलाईं मंत्री प्रतिभा बागरी

मध्य प्रदेश के सतना जिले में ड्रग तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। दरअसल, राज्य की राज्यमंत्री प्रतिभा बागरी के भाई अनिल बागरी को ४६ किलो ड्रग की तस्करी में गिरफ्तार किया गया। उनके साथ पंकज सिंह को भी हिरासत में लिया गया। मंत्री के सगे भाई की गिरफ्तारी के बाद अब भाजपा सरकार सवालों के घेरे में आ गई है। वहीं खजुराहो में मीडिया द्वारा इस मामले पर सवाल पूछे जाने पर मंत्री प्रतिभा बागरी का गुस्सा फूट पड़ा। रिपोर्टर्स को झिड़कते हुए उन्होंने कहा कि जबरदस्ती की बात क्यों करते हो तुम लोग?’ उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद विपक्ष ने सरकार पर पारदर्शिता और कानून-व्यवस्था को लेकर तीखे सवाल दाग दिए।
कांग्रेस ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा कि देखिए मंत्री साहिबा का गुस्सा जब उनके भाई की तस्करी में गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया। भाजपा सरकार में मंत्रियों के परिजन खुलेआम तस्करी में पकड़े जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी, अपने गृह मंत्री से पूछिए कि राज्य को अपराध के दलदल में कितनी गहराई तक धकेला जाएगा? बता दें कि सतना पुलिस ने सोमवार सुबह मारौनहा गांव में पंकज सिंह के घर छापा मारा। जांच में सामने आया कि ४६ किलो भांग धान के बोरों में छुपाकर रखी गई थी। पुलिस के अनुसार, पंकज ने पूछताछ में बताया कि यह कन्साइनमेंट अनिल बागरी और फरार आरोपी शैलेंद्र सिंह राजावत द्वारा दिया गया था। पुलिस ने कुल ४८ पैकेट बरामद किए, जिनकी कीमत लगभग ९.२२ लाख रुपए बताई जा रही है।

जीजा भी हो चुका है गिरफ्तार
यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में मंत्री प्रतिभा बागरी के जीजा शैलेंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश के बांदा में १०.५ किलो भांग के साथ गिरफ्तार किया गया था। शैलेंद्र पहले से ही एक अन्य एनडीपीएस मामले में बांदा जेल में बंद हैं और सतना में कथित रूप से नशे वाली कफ सिरप की तस्करी में भी शामिल पाए गए थे।

अन्य समाचार