मुख्यपृष्ठखेलस्मृति के लिए लीग को ठोकर!

स्मृति के लिए लीग को ठोकर!

कहते हैं सच्चा दोस्त हर एक के नसीब में नहीं होता, लेकिन भारतीय क्रिकेट में स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स की दोस्ती और केमिस्ट्री इतनी शानदार है कि उनकी दोस्ती को देख किसी को भी रश्क हो सकता है। खैर, ऑस्ट्रेलिया में होनेवाले डब्ल्यूबीबीएल में खेलने के बजाय स्मृति की शादी को तवज्जो देनेवाली जेमिमा ऑस्ट्रेलिया में डब्ल्यूबीबीएल का बाकी सीजन मिस करेंगी क्योंकि उन्होंने अपनी नेशनल टीम की साथी स्मृति का साथ देने के लिए भारत में ही रुकने का पैâसला किया था, जिनकी शादी टल गई है। स्मृति की शादी में शामिल होने के लिए जेमिमा भारत आई थीं, लेकिन शादी वाले दिन ही मंधाना के पिता बीमार पड़ गए और समारोह टल गया। इसके बाद जेमिमा ने मंधाना का साथ देने के लिए उनके साथ रहने का पैâसला किया। खैर, ब्रिस्बेन हीट ने एक बयान में कहा कि ब्रिस्बेन हीट ने जेमिमा रोड्रिग्स को विमेंस बिग बैश लीग के बाकी मैचों से रिलीज करने के अनुरोध पर सहमति दे दी है। रोड्रिग्स पिछले वीकेंड अपनी भारतीय टीममेट स्मृति मंधाना की शादी में शामिल होने के लिए भारत लौट आई थीं। हालांकि, मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने के कारण बाद में सेलिब्रेशन टाल दिया गया।

अन्य समाचार