मुख्यपृष्ठसमाचारझारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई की टीम कल गुरुवार को...

झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई की टीम कल गुरुवार को पहुंचेगी खूंटी, रोज वैली ग्रुप के खिलाफ कर सकते हैं शिकायत

अनिल मिश्र / रांची

झारखंड की राजधानी रांची स्थित झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई रांची की टीम रोज वैली चिटफंड घोटाले की जांच के लिए कल गुरुवार 11 दिसंबर को खूंटी पहुंचेगी। वहीं सीबीआई की टीम शुक्रवार यानी 12 दिसंबर तक खूंटी सर्किट हाउस में रुकेगी। इस दौरान सीबीआई की टीम हाईकोर्ट द्वारा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में दिए गए आदेश के आलोक में रोज वैली ग्रुप के खिलाफ जांच कार्रवाई करेगी।

दरअसल गौरतलब हो कि इस ग्रुप ने देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को कम समय में बेहतर मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया है। इसके बाद लोगों का जमा किया हुआ 1078 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गई है।इस कंपनी ने झारखंड के लोगों को भी बेहतर रिटर्न के नाम पर ठगा है। ठगी के शिकार लोग सीबीआई अधिकारियों से मिलकर रोज वैली में किए गए निवेश से संबंधित शिकायत कर सकते हैं।इस दौरान रोज वैली होटल एंड इंटरटेनमेंट लिमिटेड में निवेश करने वाले लोग अपने-अपने मामलों की शिकायतों से संबंधित दस्तावेज सीबीआई अधिकारियों को दे सकेंगे।

अन्य समाचार