मुख्यपृष्ठग्लैमरआर्यन खान की ‘द बैंड्स ऑफ बॉलीवुड’ बनी 2025 की नंबर-1 ओटीटी...

आर्यन खान की ‘द बैंड्स ऑफ बॉलीवुड’ बनी 2025 की नंबर-1 ओटीटी सीरीज़, आईएमबीडी पर रचा इतिहास

हिमांशु राज

आर्यन खान की डायरेक्शनल डेब्यू ‘द बैंड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने साल 2025 में धमाकेदार सफलता हासिल की है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज़ ने आईएमबीडी की सालाना रैंकिंग में भारत की नंबर-1 सबसे लोकप्रिय ओटीटी सीरीज़ का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस उपलब्धि ने आर्यन को बतौर निर्देशक इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई है।आर्यन खान ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि सीरीज़ का मकसद दर्शकों को झकझोरना और उन्हें बातचीत का हिस्सा बनाना था। उन्होंने कहा, “हमने बॉलीवुड की दीवानगी और सच्चाई को बिना किसी बनावट के दिखाने की कोशिश की। जब कोई शो सिर्फ देखा नहीं जाता बल्कि संस्कृति का हिस्सा बन जाता है, वही असली सफलता है।”‘द बैंड्स ऑफ बॉलीवुड’ की कहानी आसमान सिंह नाम के एक बाहरी युवक (लक्ष्य लालवानी) की जिंदगी पर केंद्रित है, जो फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध भरी लेकिन प्रतिस्पर्धी दुनिया में अपनी जगह बनाने की जद्दोजहद करता है। शो में ग्लैमरस लाइफ, इमोशनल संघर्ष और तीखे सिनेमा कट्स के साथ वो सच दिखाया गया है जो अक्सर पर्दे के पीछे छिप जाता है।सीरीज़ में बॉबी देओल, मोना सिंह, राघव जुयाल, आन्या सिंह, मनीष चौधरी और मनोज पाहवा जैसे कलाकार नजर आए हैं, जबकि कई बड़े सितारों – शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान और करण जौहर – की सरप्राइज एंट्री ने इसे और यादगार बना दिया।गौरी खान द्वारा प्रोड्यूस और रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ‘द बैंड्स ऑफ बॉलीवुड’ 18 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और तब से यह दर्शकों की नई पॉप-कल्चर पहचान बन गई है।

अन्य समाचार