मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिभारत को जानो प्रतियोगिता में सुरम्य और काव्य ने मारी बाजी

भारत को जानो प्रतियोगिता में सुरम्य और काव्य ने मारी बाजी

भाविप कुशभवनपुर ने विजेता बच्चों को किया पुरस्कृत

सामना संवाददाता / सुल्तानपुर

भारत विकास परिषद की कुशभवनपुर इकाई ने बुधवार को शहर के टाइनी टाट्स पब्लिक स्कूल रतनपुर में ‘गुरुवंदन छात्र अभिनंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके अंतर्गत ‘भारत को जानो’ सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया गया। इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग की स्पर्धा में सुरम्य शिखर व कनिष्ठ वर्ग में काव्य ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का श्रीगणेश स्कूल परिसर में बतौर मुख्य अतिथि डा. डीएस मिश्र,परिषद प्रांतीय संस्कार गतिविधि सहसंयोजक अरुण श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष आलोक कानोडिया, उपप्रधानाचार्य शाहिद हुसैन व संस्कार संयोजक बृजेश बरनवाल के दीप प्रज्वलन व व राष्ट्रीय गीत गान के साथ हुआ। सर्वप्रथम भारत जानो प्रतियोगिता के विजेताओं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त सुरम्य शिखर मिश्र द्वितीय स्थान उत्कर्ष वर्मा व तृतीय स्थान प्राप्त प्रिंयाशी मिश्रा और कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान काव्य द्विवेदी, द्वितीय स्थान आहूत पटेल, तृतीय स्थान प्राप्त वैष्णवी उपाध्याय आदि को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही विद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षण कर रहे अंग्रेजी अध्यापक धर्मदेव मिश्र और पिंकी सिंह को परिषद ने स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर आभार जताया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डा. मिश्र ने आशीर्वचन प्रदान किया। पूर्व अध्यक्ष कानोडिया ने धन्यवाद आभार जताया। कार्यक्रम में धनंजय मुखर्जी,सुनील जायसवाल,प्रशांत टंडन,आदित्य अग्रहरि,सच्चिदानन्द माधव,मनोज कसौधन मोनू ,दीपक जायसवाल आदि मौजूद रहे।

अन्य समाचार