इंडस्ट्री के बेहतरीन कपल्स में से एक विकी कौशल और वैâटरीना वैâफ हाल ही में एक बेटे के माता-पिता बने हैं। ९ दिसंबर, २०२१ को वैâटरीना से विवाह कर हमेशा-हमेशा के लिए वैâटरीना के हो जानेवाले विकी ने पत्नी वैâटरीना के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की, जिस पर पैंâस अपना प्यार जमकर उंडेलते नजर आए। विकी के बच्चे की मां बनने के बाद पहली बार वैâटरीना पति विकी के साथ बिना मेकअप के तस्वीर में नजर आईं। अपनी चौथी वेडिंग एनिवर्सरी पर वैâटरीना के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए विकी ने वैâप्शन में लिखा, ‘आज सेलिब्रेट कर रहे हैं… बहुत खुश, आभारी और नींद की कमी है। हमें चौथी सालगिरह मुबारक।’ वायरल हो रही तस्वीर को देख जहां पैंâस उन्हें शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं, वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘ओह, नींद से वंचित मां और पिताजी ड्यूटी पर लगे रहो।’
