मुख्यपृष्ठग्लैमरफैंस को नहीं भाया एटीट्यूट

फैंस को नहीं भाया एटीट्यूट

अपने पसंदीदा कलाकार को देखने के बाद अकसर फैंस की चाहत होती है कि वो उनके साथ अपनी एक अदद तस्वीर जरूर खिंचवाएं और अपनी इसी चाहत के चलते कई बार उन्हें जलील तक होना पड़ता है। खैर, अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस और अंदाज से हर बार पैंâस का दिल जीत लेनेवाली बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक रेखा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद बुढ़ापे में रेखा का एटीट्यूड पैंâस को बिल्कुल भी रास नहीं आया। वायरल हो रहे वीडियो में एयरपोर्ट पर नजर आईं रेखा के साथ एक अदद सेल्फी लेने पहुंची महिला फैन के साथ तस्वीर खिंचवाने की बजाय रेखा उसे अपने हाथों से पीछे धकेलते हुए आगे बढ़ गईं और वो महिला पैâन बस उनका मुंह ताकती रह गई। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, ‘इस एज में इतना एटीट्यूड।’ दूसरे ने लिखा, ‘जया बच्चन की हवा लग गई इसे भी।’

अन्य समाचार