फिल्म ‘हीरोपंती’ के जरिए इंडस्ट्री में कदम रखनेवाली कृति सेनन आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से दर्शकों के दिलों पर राज करनेवाली कृति ने एक इंटरव्यू में फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि यह फिल्म इमोशनली बहुत थकाने वाली फिल्म थी। कृति ने कहा कि ‘तेरे इश्क में’ इमोशनली बहुत थकाने वाला था, इसने मुझे इमोशनली पूरी तरह से खाली कर दिया था। मुझे लगा कि मुझे कुछ हल्का और मजेदार चाहिए और तभी फिल्म ‘कॉकटेल-२’ मेरे पास आई। मैंने सोचा, ‘यही है। यही वह जगह है जहां मैं रहना चाहती हूं।’ ऐसे किरदार निभाना भी अच्छा लगता है जो एकदम अलग हों, ताकि आप पर इमोशनली ज्यादा बोझ न पड़े, क्योंकि एक के बाद एक गहरे लेयर वाले रोल करने से आप पर असर पड़ सकता है।’
