सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
सनातन समाज को जागृत करने के उद्देश्य से सुल्तानपुर जिले में भी प्रखंडवार हिंदू सम्मेलनों के आयोजन का सिलसिला प्रारम्भ हो चुका है। इसी क्रम में बुधवार को अहिमाने न्याय पंचायत के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में वृद्ध, युवा से लेकर विद्यार्थियों के साथ साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी सहभाग किया।
मंचस्थ बतौर मुख्य अतिथि संत सीताराम जी महाराज, मुख्य वक्ता क्षेत्रीय सेवा प्रमुख युद्धवीर, राज्यपाल से सम्मानित आदर्श शिक्षिका प्रधानाचार्य वंदना यादव, शिक्षिका जानकी देवी व कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रवक्ता अमर बहादुर सिंह ने की। बतौर मुख्य अतिथि संत सीताराम दास ने हिंदू समुदाय से संकीर्ण जातीय भावना का परित्याग कर संपूर्ण सनातन समाज को एकजुट होने का आह्वान किया। पर्यावरण और हिंदू धर्म के बारे में विस्तार से बताया। शिक्षिका वंदना यादव ने कुटुंब प्रबोधन की बात कही। परिवार में माता-पिता के साथ दादा-दादी के महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में भी बताया। मुख्यवक्ता युद्धवीर ने स्वास्थ्य और संगठन के साथ-साथ पर्यावरण, स्वदेशी भाव जागरण, कर्ताव्य बोध, सामाजिक समरसता, पंच प्राण पर विशेष ध्यान दिलाया, देशभक्ति पर और सामाजिक समरसता पर जोर दिया। तत्पश्चात भारत माता की सामूहिक आरती हुई। औषधीय पौधारोपण किया गया । कार्यक्रम में अहिमाने न्याय पंचायत के पालक अधिकारी गोकुल प्रसाद, खंड कार्यवाह मनोज सिंह, वीरेंद्र भार्गव, शिवेंद्र, शेखर सिंह, सुदीप,डा. रमाशंकर पांडे, बृजेश पांडे, दिनेश अग्रहरि, हरिशंकर, दीपचंद्र जायसवाल, अमित, रामराज, अविनाश मिश्र आदि सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
