मुख्यपृष्ठखेलआउट ऑफ पवेलियन : एडल्ट साइट पर टेनिस सुंदरी

आउट ऑफ पवेलियन : एडल्ट साइट पर टेनिस सुंदरी

अमिताभ श्रीवास्तव

ये सब पैसा कमाने और चर्चा में रहने का फंडा है। मगर इस फंडे में लोग ऐसे-ऐसे काम करते हैं, जो किसी भी खिलाड़ी के लिए हैरत भरे माने जाते हैं। अब देखिए न, टेनिस स्टार ओशन डोडिन ओनलीपैंâस में शामिल हो गई हैं। यह एक एडल्ट साइट है। उसे उम्मीद है कि अपने पूरे १४ साल के टेनिस करियर से ज्यादा कमाई वो केवल एक साल में इससे कर लेगी। डोडिन अपनी चोट के कारण नौ महीने के लिए टेनिस कोर्ट से दूर थी। इस बीच उसने अपने ब्रेस्ट बदलवा लिए। यानी ब्रेस्ट बड़े करने के लिए सर्जरी कराने वाली वह पहली टेनिस खिलाड़ी बनी। हालांकि, जब वह टेनिस कोर्ट पर लौटी तो डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग में ७४४ वें स्थान पर गिर गई। यानी टेनिस में उसका ग्लैमर लगभग खत्म होता दिखा तो उसने खुद को चर्चा में बनाए रखने के लिए ब्रेस्ट वृद्धि करवाई और अब एडल्ट साइट ओनलीपैंâस पर अपना अकाउंट बनवा लिया। इससे पहले इस साइट पर टेनिस सितारे क्लो पैकेट, एलेक्जेंड्रे मुलर, निक किर्गियोस, पेड्रो मार्टिनेज और सचिया विकरी भी हैं, जिनके नक्शेकदम पर डोडीन भी चल पड़ी हैं। ऐसी खबरें आई हैं कि २९ वर्षीय डोडिन ने वयस्क वेबसाइट के साथ एक प्रायोजन सौदा लिखा है, जिसमें टेनिस करियर की कमाई से ज्यादा पैसा वो केवल एक साल में कमा लेंगी।

क्या है बुमराह बवाल?
पहला टी२० टीम इंडिया ने जीता, मगर इसमें एक बवाल हो गया। जो बुमराह बवाल के नाम पर अंकित हुआ। दरअसल, साउथ अप्रâीका की टीम १७६ रन का पीछा कर ही रही थी। उसका स्कोर ६८/६ तक पहुंच चुका था। ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने बुमराह को अटैक पर बुलाया। बुमराह की एक तेज, बाउंसी गेंद डिवाल ब्रेविस ने खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट टॉप-एज होकर सीधे कवर में खड़े सूर्यकुमार यादव के पास चली गई। टीम इंडिया ने सेलीब्रेशन शुरू कर दिया। ब्रेविस भी पवेलियन लौट गए और यहीं से विवाद शुरू हुआ। रिप्ले में दिखा कि बुमराह का प्रâंट फुट क्रीज के काफी करीब था और ऐसा लगा जैसे उनका पैर क्रीज के पीछे नहीं था। आमतौर पर ऐसी स्थिति में गेंद नो-बॉल दी जाती है, लेकिन थर्ड अंपायर ने लंबी जांच के बाद भी इसे वैध गेंद करार दिया। ऑन-एयर कमेंटेटर्स ने भी इसे ‘काफी नजदीकी और संदिग्ध पैâसला’ बताया। तीसरे अंपायर केएन अनंथा पद्मनाभन ने रिप्ले देखने के बावजूद कोई बदलाव नहीं किया। उनका मानना था कि बुमराह का पैर ‘लाइन को छू रहा था’, जो नियमों के अनुसार वैध माना जाता है। हालांकि, टीवी रिप्ले में एंगल ऐसा था कि दर्शकों और कई पूर्व खिलाड़ियों को यह पैâसला संदिग्ध लगा। इस विवाद के बाद बुमराह ने अपनी अगली ही गेंदों में केशव महाराज को बोल्ड कर अपना १०१वां टी२०आई विकेट भी दर्ज कर लिया।

अन्य समाचार