मुख्यपृष्ठग्लैमरसांस लेने में दिक्कत

सांस लेने में दिक्कत

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हिना खान, जो पहले ही वैंâसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ चुकी हैं, एक बार फिर अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हिना ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है और उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुलासा किया कि मुंबई में खराब होती एयर क्वालिटी इसका बड़ा कारण है। हिना ने बताया कि प्रदूषण की वजह से उनकी खांसी बढ़ गई है और सुबह के समय हालत और ज्यादा खराब हो जाती है, जिसके चलते उन्हें अपनी बाहर की गतिविधियां भी कम करनी पड़ी हैं। उन्होंने मुंबई का एक्यूआई २०९ होने का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। गौरतलब है, कि हिना खान २०२४ में ब्रेस्ट वैंâसर का इलाज करा चुकी हैं और कीमोथेरेपी के दौरान उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया। बीमारी के समय उनके पति रॉकी जायसवाल ने उनका पूरा साथ दिया। अब पैंâस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

अन्य समाचार