छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में खनन विरोधी प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के कपड़े फाड़ने वाले मुख्य आरोपी चित्रसेन साहू को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद उससे फटे कपड़ों में परेड कराई और फिर उसे कोर्ट में पेश किया। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी के चेहरे पर कालिख पुती दिखी व उसे चप्पलों की माला पहनाई गई।
