मुख्यपृष्ठनए समाचारअंधेरी-एमआईडीसी रोड पर निजी वाहनों का अतिक्रमण!

अंधेरी-एमआईडीसी रोड पर निजी वाहनों का अतिक्रमण!

– सुबह-शाम लग रहा वाहनों का लंबा जाम

– यात्रियों में ट्रैफिक पुलिस को लेकर भारी नाराजगी

द्रुप्ति झा / मुंबई

अंधेरी-ईस्ट स्थित एमआईडीसी रोड पर निजी बसों और अन्य वाहनों का भारी अतिक्रमण नजर आ रहा है, जिससे सुबह १० बजे से लेकर रात के ११ बजे तक सीप्ज के कर्मचारियों और अन्य जगहों के नौकरीपेशा लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। आरोप है कि यह समस्या ट्रैफिक पुलिस की निष्क्रियता के कारण बढ़ रही है। अवैध पार्किंग से जाम लगता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।
बता दें कि अंधेरी-पूर्व के सांताक्रुज इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट प्रमोशन जोन सीप्ज में लगभग ५०,००० कर्मचारी काम करते हैं। यहां पर चर्चगेट, विरार, ठाणे, कल्याण समेत कई क्षेत्र से लोग काम करने के लिए आते हैं। सुबह १० बजे से लेकर तकरीबन ११ बजे तक एमआईडीसी से लेकर सीप्ज तक जाने वाली सड़कें यात्रियों से खचाखच भरी रहती हैं। ऊपर से सड़क किनारे अतिक्रमण कर कतारबद्ध वाहनों की पार्किंग यात्रियों की परेशानी का सबब बन चुकी है।
ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी
कतार में खड़ी निजी बसें नागरिक सुविधा के लिए बनाई गई सड़कों पर कब्जा तो कर ही रही हैं, साथ ही इस मामले में ट्रैफिक पुलिस की अनदेखी ट्रैफिक पुलिस विभाग की लचर कार्यशैली पर भी सवाल उठा रही है। लोगों का कहना है कि क्या ट्रैफिक पुलिस सिर्फ वसूली में ही मस्त रहेगी या पैदल यात्रियों व वाहन चालकों को ट्रैफिक से राहत दिलाने का काम भी करेगी।

अन्य समाचार