मुख्यपृष्ठनए समाचारमीरा-भायंदर मनपा चुनाव... सरनाईक-मेहता में जुबानी जंग!.. चोरी, घोटाला से लेकर चरित्रहीनता...

मीरा-भायंदर मनपा चुनाव… सरनाईक-मेहता में जुबानी जंग!.. चोरी, घोटाला से लेकर चरित्रहीनता तक लगाए आरोप

अमर झा / भायंदर

महानगरपालिका चुनाव करीब आते ही शिंदे गुट के स्थानीय विधायक प्रताप सरनाईक एवं भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता मे जुबानी जंग निचले स्तर पर आ गई है। दोनों नेता एक-दूसरे की पोल खोल रहे हैं। आलम यह है कि एक-दूसरे के कच्चे चिट्ठे खोलने के अलावा बात भ्रष्टाचार, चोरी से लेकर चरित्रहीनता के आरोप तक पहुंच गए हैं।
सोमवार को प्रताप सरनाईक ने प्रेसवार्ता के दौरान मेहता पर कई गंभीर आरोप लगाए। सरनाईक ने कहा कि मेहता ने वैसे उम्मीदवार को टिकट दिया, जिसने मेहता पर शारीरिक शोषण का मामला दर्ज कराया गया था। पॉक्सो के आरोपी इनकी पार्टी के उम्मीदवार हैं। मेहता पर भूमाफिया होने का आरोप भी लगा है। वहीं मेहता ने भी प्रेस कॉन्प्रâेंस कर बताया कि मेरे ऊपर लगे बलात्कार के इल्जाम खत्म हो गए हैं। कोर्ट ने मुझे निर्दोष माना है। सरनाईक अगर मेरे चरित्र की बात करते हैं तो उनके पुत्र पर एक विदेशी महिला को छेड़ने के आरोप की भी चर्चा करनी चाहिए। मेहता ने कहा कि सरनाईक ने कोविड काल में मीरा-भायंदर मनपा में भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है।
कोविड के समय अस्थाई अस्पताल का निर्माण, खिचड़ी घोटाला से लेकर मनपा जमीन घोटाला, शिवार गार्डन का मामला, मनपा की जमीन हड़पने सहित कई इल्जाम शामिल हैं। सरनाईक ने हिंदूहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे कला दलान को भी छोड़ा, उसके निर्माण में भी २५ करोड़ की बजट को १५० करोड़ तक पहुंचा दिया। कलादान के सजावट फर्नीचर के बजट में भी बड़ा घोटाला हुआ है। सरनाईक ने घोड़बंदर स्थित अपने निजी संपत्ति (होटल) के लिए मनपा की तिजोरी से सड़क बनवाया, जिसका जनहित से कोई लेना देना नहीं है। पूर्व मनपा प्रशासक दिलीप ढोले के कार्यकाल में हुए घोटाले की जांच की मांग को इन्होंने पत्र लिखकर बंद करवा दिया। मनपा चुनाव के बाद इन सारे मामले के जांच की मांग की जाएगी।

अन्य समाचार