सामना संवाददाता / सुल्तानपुर
एसआईआर के तहत यूपी के सुल्तानपुर जिले में विधान सभा निर्वाचन की अनंतिम मतदाता सूची मंगलवार को जारी हो गई। फिलहाल जिले की पांचों विधानसभा सीटों में तीन लाख १६ हजार ९४७ मतदाता कम हो गए हैं।
जबकि गत वर्ष १८ लाख ४३ हजार ७८९ मतदाता थे, इनकी संख्या अब १५ लाख २६ हजार ८४२ हो गई है। मतदाताओं को अपना नाम देखने के लिए सभी बूथों पर सूची को उपलब्ध करा दिया गया है।
एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी ने बताया कि जो लोग मतदाता नहीं बन सके हैं या मतदाता सूची में कोई त्रुटि है, अथवा आपत्ति है तो वे छह फरवरी तक फार्म छह, सात व आठ जमा कर सकते हैं।
एसआईआर अभियान के दौरान ५८ हजार ७०७ मतदाता मृतक व तीस हजार ५९१ डुप्लीकेट श्रेणी में पाए गए हैं। इस तरह दो लाख ५८ हजार २४० व्यक्तियों ने गणना प्रपत्र नहीं भरे हैं।
