मुख्यपृष्ठनए समाचारठाणे में स्कूलों पर बढ़ते दबाव के खिलाफ मोर्चा ....प्रबंधन की चेतावनी,...

ठाणे में स्कूलों पर बढ़ते दबाव के खिलाफ मोर्चा ….प्रबंधन की चेतावनी, मांगें नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन

सामना संवाददाता / मुंबई
ठाणे जिले में शिक्षा संस्थानों पर बढ़ते आर्थिक और प्रशासनिक दबाव के विरोध में इंडिपेंडेंट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को ठाणे में मोर्चा निकाला गया। इस मोर्चे में बड़ी संख्या में स्कूल संचालक, प्रिंसिपल, शिक्षक और कर्मचारी शामिल हुए। मोर्चे के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। संगठन ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आगे तीव्र आंदोलन किया जाएगा।
संगठन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में निम्न मांगें प्रमुख रूप से रखी गईं—आरटीई के तहत स्कूलों को लंबित फीस प्रतिपूर्ति राशि तुरंत जारी की जाए, आरटीई फंड सीधे अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से जमा किया जाए, आरटीई विद्यार्थियों के लिए पाठ्यपुस्तक और शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने पर स्पष्ट नीति घोषित की जाए, ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और विशेषकर दिवा क्षेत्र में बिना अनुमति चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई की जाए, शिक्षकों पर बीएलओ सहित गैर-शैक्षणिक कार्यों का बोझ हटाया जाए, शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार रोकने के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए और शिक्षकों व स्कूल प्रशासन के लिए सुरक्षा तथा शिकायत निवारण तंत्र बनाया जाए।

अन्य समाचार