मुख्यपृष्ठस्तंभहल्का-फुल्का : ‘बड़े भाई' से गुस्ताखी...! ...नेपाल एयरलाइंस के भी निकले पर!...

हल्का-फुल्का : ‘बड़े भाई’ से गुस्ताखी…! …नेपाल एयरलाइंस के भी निकले पर! नक्शा बदल डाला

मनमोहन सिंह
नेपाल एयरलाइंस को लगा होगा कि सोशल मीडिया पर अपने फ्लाइट नेटवर्क का नया नक्शा डालकर वो कूल लगेंगे, भाई साहब ने जम्मू-कश्मीर के साथ ऐसी ‘क्रॉस-बॉर्डर’ कलाकारी दिखाई कि सीधे भारतीय इंटरनेट सेना के निशाने पर आ गए। लगता है एयरलाइंस के ग्राफिक डिजाइनर ने भूगोल की किताब के बजाय किसी ‘पड़ोसी’ की सलाह पर नक्शा बना दिया था।
जब तक आम यूजर्स ट्रोल कर रहे थे तब तक तो ठीक था, लेकिन जैसे ही भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की एंट्री हुई, मामला पूरी तरह ‘सुपरहिट’ हो गया। खेसारी भैया ने ऐसी तान छेड़ी कि एयरलाइंस के होश उड़ गए। उन्होंने सीधे सवाल दाग दिया कि आखिर ये कौन सा नशा करके भारत के नक्शे से छेड़छाड़ की जा रही है? अब खेसारी भैया के पैंâस के सामने नेपाल एयरलाइंस की हालत वैसी ही हो गई जैसे बिना तेल के लालटेन।
भारतीय यूजर्स ने भी एयरलाइंस को कायदे से धोया। लोगों ने याद दिलाया कि जब भी नेपाल में मुश्किल आती है तो सबसे पहले भारत ‘बड़े भाई’ की तरह हाथ बढ़ाता है। चाहे वो भूकंप की राहत हो या व्यापार का रास्ता, भारत हमेशा खड़ा रहा। लेकिन एयरलाइंस ने नक्शा ऐसा बनाया जैसे वो भारत नहीं, बल्कि किसी और ही ग्रह की सैर पर निकले हों। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट्स शायद मैप की वजह से ही लेट होती हैं, क्योंकि उन्हें खुद नहीं पता कि जाना कहां है!’
सोशल मीडिया पर जब विरोध का ‘टर्बुलेंस’ (झटका) हद से ज्यादा बढ़ गया और ट्विटर पर इनकी इज्जत का ‘फ्यूल’ खत्म होने लगा, तब जाकर एयरलाइंस को अक्ल आई। उन्हें समझ आ गया कि भारत के नक्शे से छेड़छाड़ करना मतलब सीधे ततैया के छत्ते में हाथ डालना है। आनन-फानन में पोस्ट को ऐसे गायब किया गया जैसे गधे के सर से सींग!
चलते-चलते एक सलाह
नेपाल एयरलाइंस को अब समझ आ गया होगा कि हवा में उड़ना अच्छी बात है, लेकिन जमीन की हकीकत और सरहदों का ज्ञान होना उससे भी ज्यादा जरूरी है। वरना अगली बार अगर उन्होंने ऐसी गलती की तो भारतीय यूजर्स उन्हें ‘नो फ्लाई जोन’ में पहुंचाने में देर नहीं लगाएंगे। अगली बार नक्शा बनाने से पहले कम से कम किसी प्राइमरी स्कूल के बच्चे से ही पूछ लेते, वो भी सही बता देता! चलते-चलते सोचने की बात यह भी है कि आखिर इस तरह की गुस्ताखी करने की हिम्मत नेपाल को वैâसे आ रही है? थोड़ा दिमाग पर जोर डालिए बहुत सारी चीज याद आ जाएगी!

अन्य समाचार