मुख्यपृष्ठखेल४,४,४,४,४...कोहली ने रबाडा को रगड़ा!

४,४,४,४,४…कोहली ने रबाडा को रगड़ा!

अमदाबाद में कल आईपीएल मुकाबले में विराट कोहली ने रबाडा के खिलाफ लगातार ५ चौके जड़कर तूफानी शुरुआत की। कोहली ने १३ गेंदों पर २८ रन बनाए। पारी के दूसरे ओवर में कोहली ने रबाडा पर हमला बोलते हुए लगातार ५ चौके जड़ दिए। रबाडा जैसे तेज गेंदबाज के खिलाफ इस तरह की बल्लेबाजी ने स्टेडियम का माहौल गरमा दिया। ओवर की आखिरी गेंद पर छठा चौका नहीं लगा सके, लेकिन असली मुकाबला चौथे ओवर और रबाडा के दूसरे ओवर में देखने को मिला, जब रबाडा ने वापसी करते हुए कोहली को आउट कर दिया। कोहली ने १३ गेंदों पर २८ रन बनाए और वो राशि‍द खान के हाथों लपके गए। कोहली का स्ट्राइक रेट २१५.३८ रहा।

अन्य समाचार