अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने एक पुराने इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बावजूद अनुष्का अक्सर अपने बेबाक बयानों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उनका और रणवीर सिंह का साल २०११ में रिलीज हुई फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ के प्रमोशन के दौरान का एक वीडियो फिर से वायरल हो गया है। इस वीडियो में अनुष्का ने अपनी डेटिंग लाइफ से जुड़ा दिलचस्प खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि ‘मुझे ये गिफ्ट का फंडा बहुत बेवकूफी भरा लगता है। असल में, जब भी कोई लड़का मुझे गिफ्ट देता था, तो मैं बहुत अनकम्फर्टेबल हो जाती थी। पहले तो मैं गिफ्ट लेती नहीं थी, लेकिन अगर ले भी लेती थी, तो इतनी सस्ती हरकत करती थी कि मुझे उस गिफ्ट की कीमत पता चल जाती थी और फिर मैं उस इंसान को उतनी ही कीमत या उससे ज्यादा कीमत की कोई चीज गिफ्ट कर देती थी। अनुष्का ने आगे कहा, ‘मैं कभी नहीं चाहती कि कोई लड़का कहे कि उसने मुझ पर पैसे खर्च किए। पैसे वाली यह चीज मुझमें है। मुझे हमेशा बिल बांटना पड़ता है। मैं किसी लड़के को पेमेंट करने नहीं दे सकती या तो मैं पेमेंट करूंगी या बिल बांटूंगी। मैं इन मामलों में बहुत क्लियर हूं।’
