मुख्यपृष्ठग्लैमर‘मैं ब्रांड्स नहीं खरीदती...’

‘मैं ब्रांड्स नहीं खरीदती…’

श्वेता तिवारी एक बार फिर अपनी सादगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग में अपने बैग में रखी जरूरी चीजों की झलक दिखाई और अपनी लाइफस्टाइल से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। उन्होंने कहा, ‘मैं ब्रांड्स नहीं खरीदती, मुझे ये यूजलेस लगता है। ब्रांडेड चीजें भले ही लंबे समय तक चलती हों, लेकिन हमें खुद उन्हें इतने लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करना होता। कुछ महीनों या छह महीने बाद ही हम उनसे बोर हो जाते हैं। मैं किसी को जज नहीं कर रही, ये मेरी पर्सनल चॉइस है, लेकिन मैं ब्रांड्स पर ज्यादा पैसा इन्वेस्ट नहीं करती।’ श्वेता ने यह भी बताया कि उन्हें किताबें पढ़ना बेहद पसंद है और यात्रा के दौरान वह हमेशा अपने साथ कोई न कोई किताब रखती हैं। उन्होंने अपने बैग में मौजूद मेकअप का सामान, लिप बाम, हैंड क्रीम और अन्य जरूरी वस्तुएं भी दिखाईं। खास बात यह रही कि वह अपना मेकअप एक साधारण से पाउच में रखती हैं, जिसकी कीमत महज ५ रुपए है।

अन्य समाचार